आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली

बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरी शिद्दत से पीडीए को मजबूत करने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि इस निर्णय से सपा का आजमगढ़ का किला मजबूत होगा।
राज्यसभा चुनाव में झटका खाने के बाद सपा फिर से आजमगढ़ के किले को मजबूत करने में जुट गई है। बुधवार को बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने किसी लोभ-लालच में यह फैसला नहीं लिया है। मैंने सोच समझकर यह निर्णय लिया है। आज देश के जो हालात हैं उसके लिए यह एक जरूरी निर्णय है।
उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हिंदू समाज के लोगों का अहसान है। मेरे 90 फीसदी दोस्त हिंदू हैं। मैं सोच भी नहीं सकता है कि हिंदू-मुसलमान को लड़ाया जा सकता है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा और पीडीए को मजबूत करने का काम करूंगा।
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ता जा रहा है। लोग सपा में आ रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था अब संविधान मंथन होगा।
पीडीए परिवार बढ़ने से भाजपा का डर बढ़ रहा है
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ता जा रहा है। लोग सपा में आ रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था अब संविधान मंथन होगा।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने वालों विधायकों पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंतरात्मा वालों का अंतरखात्मा हो गया है। वो लोग जनता का कैसे सामना करेंगे जो भाजपा को हराकर आए हैं। सपा विधायक मनोज पांडेय के बारे में उन्होंने कहा कि वो तो हमें भाजपा-आरएसएस के बारे में सूचनाएं देते थे। मुझे दुख है कि अब मुझे वो सूचनाएं कौन देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को वोट करने वाले विधायकों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि उनको क्या पैकेज मिलेगा। इसका मुझे इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक ग्रुप सिद्घांतहीन भाजपा का बना लेना चाहिए जिसमें दूसरे दलों से तोड़कर लाए गए लोगों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि पीडीए का परिवार बढ़ते जाने से भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है।
भाजपा राज में किसान, नौजवान और मुसलमान सब परेशान हैं
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान और मुसलमान सब परेशान हैं। ये लोग भगवान राम का नाम लेकर बेईमानी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी सरकारें देखी हैं पर भाजपा से ज्यादा बेईमान कोई नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button