आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस देकर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है- अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस दिए जाने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से हम डरने वाले नहीं हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रताड़ित करने के लिए उन्हें सीबीआई नोटिस दी गई है लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। यह भाजपा की प्रताड़ित करने की नीति है। चुनाव में इसका जवाब जनता देगी।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट दिया है। हम देश व संविधान बचाने में लगे हैं। यह निरंतर जारी रहेगा। हम दो हैं लेकिन डट कर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बसपा भाजपा की बी टीम है। यह राज्यसभा के चुनाव में साबित हो गया। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाया। खुले तौर पर वोट दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट काटने के लिए बसपा मैदान में उतरती है। वह सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहा है। परीक्षा फार्म भरवाकर भाजपा रुपए जुटाती है और फिर परीक्षा को किसी न किसी रूप में रद्द करती है।
शत प्रतिशत वोट गठबंधन को
विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने कहा कि हम दो विधायक एकजुट रहे और सपा उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा ने क्रॉस वोटिंग करने की पहले रणनीति बनाई थी। बसपा का एक वोट लेकर उन्होंने साबित किया कि बसपा उनके साथ है। भाजपा के आठवें उम्मीदवार के लिए 21 वोट अलाट किए गए थे। इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम एक हैं। एक रहेंगे।
सिपाही भर्ती पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
काग्रेस ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में बलपूर्वक रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने वहीं धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button