आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, पांच लोगों का मिला शव

गाजीपुर के मरदह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस में बीस लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद अभी तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है।
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।
मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है, देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महिला ने कूदकर बचाई जान, बस में बच्चे भी थे सवार
बस में सवार एक महिला ने कूदकर अपनी जाच बचाई। उसने बताया कि बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रुप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी आग जल उठी।
ये हुए हादसे का शिकार
पवन (13) पुत्र बालकिशुन
अज्ञात महिला (30)
आर्यन (7) पुत्र अरविंद
संगीता (30) पत्नी अरविंद
रंजन (18) पुत्री फूलचंद
नैंसी (19) पुत्री दिनेश
निर्जला सरोज (17) पुत्री दिनेश
अंश (5) पुत्री अरविंद
पूजा (24) पत्नी गोविंद
दिनेश कुमार (38) पुत्र फूलचंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button