आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

पड़ोसी की हरकतों से तंग युवती…उठाया खौफनाक कदम

शोहदे से परेशान एक और युवती ने अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के बासौनी के एक गांव में शोहदे से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने 6 दिन बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि गांव का युवक और उसके घरवाले बेटी पर शादी का दबाव बना रहे थे। युवती का रिश्ता तय हो गया था। एक महीने बाद शादी होने वाली थी। इसकी जानकारी पर घर आकर धमकाया। शादी के लिए दबाव बनाया। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खंदौली और जगनेर के बाद यह तीसरा मामला है, जब किसी युवती ने जान दी।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को 2 साल से गांव का हनी उर्फ आदित्य भदौरिया परेशान कर रहा था। आए दिन फोन करता था। उसे कई बार समझाया। मगर, उसकी हरकत बंद नहीं हुईं। वो मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया। 18 अप्रैल को शादी होनी थी।
आरोप लगाया कि शादी का पता चलने पर 2 मार्च की रात को आरोपी हनी, उसके पिता, ताऊ और उसकी मां हथियारों के बल पर घर में घुस आए। हनी के साथ शादी के लिए बेटी पर दबाव बनाने लगे। हनी से उसकी बात भी कराई। विरोध करने पर परिवार को धमकाया।
इससे आहत होकर 4 मार्च को बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तब परिजन तहरीर नहीं दे पाए थे। रविवार को पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हनी उर्फ आदित्य भदौरिया, उसके पिता सुखलाल, ताऊ ओमप्रकाश, ताई, सुखलाल की दोनों पत्नियों के खिलाफ धमकी और आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button