आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: सपा कार्यालय पर मनाई गई डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती व आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस

वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिमा पऱ अर्पित किया पुष्प

महान समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जयंती आजादी के नायक शहीदे आजम भगत सिंह का बलिदान 93 वां दिवस समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।
उन महान नेताओं के श्री धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद प्रत्याशी समाजवादी पार्टी विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने उन महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा नवत किया धर्मेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह ने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी का गठन समाजवादी विचारधारा के आधार पर किया था।उन्हीं विचारों को आगे बढ़ते हुए सन 1934 में डॉक्टर लोहिया ने सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया देश की आजादी की लड़ाई में समाजवादी विचारधारा के लोगों का उद्देश्य था रोटी, कपड़ा और मकान, शिक्षा, चिकित्सा, छुआछूत, गैर बराबरी, नर नारी की असमानता को दूर कर समाज में भाईचारा स्थापित कर देश को दुनिया के पैमाने पर महान देश बनाया जाएगा।
लेकिन आज देश में सत्ता में बैठी भाजपा की मोदी सरकार आजादी के सपने को चकनाचूर कर रही है। संविधान व लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। भगत सिंह,डॉक्टर लोहिया जी की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है समाजवाद के आधार पर ही चल कर देश को खुशहाली के रास्ते पर लाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी हमेशा दोनों महान नेताओं के रास्तों पर चलकर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने किया कार्यक्रम में- विधायक गण- दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी-शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक- अखिलेश यादव, डॉ संगम यादव, पूजा सरोज, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, हरिराम सिंह यादव, डॉक्टर धनराज यादव, जिला उपाध्यक्ष- विवेक सिंह,अजीत कुमार राव,राजेश यादव गेलवारा, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, अनुराग यादव आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन- हरिप्रसाद दुबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button