आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

दुपट्टे के सहारे युवक ने लगाई फांसी

नींद टूटते ही लटकती लाश देख पत्नी के उड़े होश

आजमगढ़ के हुसेपुर भरौली गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ने फांसी क्यों लगाई, यह बात अभी सामने नहीं आई है।
आजमगढ़ के महरागंज थाना क्षेत्र के हुसेपुर भरौली गांव निवासी एक युवक ने बीती रात घर में ही दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
हुसेपुर भरौली गांव राजकुमार (35) शुक्रवार की रात घर पर ही था। खाना खाने के बाद उसने देर रात दुपट्टे के सहारे घर में लगे बांस के सहारे फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी की नींद खुली तो पति को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। पत्नी की चीख सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button