सेवानिवृत्ति फौजी गले में तख्ती टांगकर नगर आयुक्त के दफ्तर पहुंचा तो सभी हैरान रह गए। मोहम्मद शाहिद नाम का यह शख्स अफसरों से न्याय की मांग करता नजर आया।
सहारनपुर जनपद में सेवानिवृत्ति फौजी मोहम्मद शाहिद गले में तख्ती डालकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। तख्ती पर लिखा था ‘फौजी को मृत्युदंड दो या अधिकारियों से इंसाफ।
पीड़ित शाहिद ने बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिले फंड से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर नगर निगम ने नाला निर्माण कर दिया।
आरोप है कि वह तीन साल से नगर निगम में इंसाफ के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलकर उन्होंने साफ कह दिया कि या तो उनको गोली मार दें या फिर इंसाफ दें।
Back to top button