आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर की गई समीक्षा बैठक

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा और मंडल सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और विशिष्ठ अतिथि के रूप में आजमगढ़ प्रभारी हंसराज यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि आप सभी को सभी मंडलों को सुदृढ़ करना है। मंडल को सशक्त तभी माना जाएगा जब आम जन यह कहने लगे की यह मंडल कमेटी हमारी है। महिने में एक बार मंडल की बैठक और तीन महीने में एक बार मंडल कार्यसमिति की बैठक अनिवार्य रूप से होनी है। मंडल को सशक्त करने के लिए बूथ को सशक्त करना होगा सभी बूथों की बैठक महिने के आखिरी रविवार को करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ पर निवास करने वाले लोग के साथ सुनना अनिवार्य है।
आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी ने जिले से लेकर बूथ स्तर तक संयोजक और प्रभारी, नियुक्त किया गया है। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नगर निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता हमारे साथ हैं। आज की परिस्थिति ऐसी है कि जब कोई वोट मांगने लोगों के पास जा रहा है तो लोग उससे कह रहे हैं भाजपा का सिम्बल लेकर आईये। सबके सामुहिक प्रयास और जनता के समर्थन से नगर निकाय चुनाव में विजय प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बृजेश यादव शोभित श्रीवास्तव चंद्रिका नंदन सिंह हरिवंश मिश्रा मनोज पाठक आनंद गुप्ता अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा अभिनव श्रीवास्तव,विशाल श्रीवास्तव, मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button