आजमगढ़उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेश

कुंए में मिली कई टुकड़े में लाश, सिर गायब करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी से सिर किया बरामद

आजमगढ़। जनपद के गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से सिर कटी व कई टुकड़ों में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पुलिस ने मृतका के सिर की बरामदगी भी स्वीकार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की कई टुकड़ों में काट कर नृसंश हत्या को अंजाम देने में मुख्य रूप से वह युवक शामिल है, जिसने उसे बीते 9 नवंबर को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था। प्रिंस यादव नामक इस युवक के बहन से मृतका की दोस्ती थी। इतना ही नहीं दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। भैरवधाम जाने के लिए मृतका नौ नवंबर को अपने घर से निकली थी और प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से कई टुकड़ों में मिला था। सिर गायब था।
चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात भी शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने स्वीकार की थी। सिर मिलने के बाद से ही जल्द खुलासे की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को पहली मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र के ही पश्चिमपट्टी गांव में हुई। जिसमें मुख्य आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया। शारीरिक बनावट के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त 18 नवंबर को ही कर दिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम राजघाट पर युवती के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button