आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलदेशराजनीतिविदेश

किन्नरों के भेष में पकड़े गए दो युवक, हुई धुनाई

आजमगढ। रविवार को नगर क्षेत्र में एक महिला की सूचना पर पहुचे किन्नरों ने दो युवकों को किन्नरों के भेष में पकड़ लिया। पकड़े गए दोनांे युवक एक महिला का मंगलसूत्र भी लेकर भाग रहे थे। किन्नरों ने दोनों युवको की धुनाई के बाद शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
शहर कोतवाली में पहुंचे किन्नरों का कुछ दिन पूर्व विववाद हो गया था। जिसके बाद किन्नरों की एरिया का लिखित रूप से निर्धारित कर दिया गया था। साथ ही पुलिस ने हिदाय भी दी थी कोइ भी एक दूसरे के क्षेत्र में नहीं जाएगा। इसी बीच आज शहर कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने किरन किन्नर को फोन कर बताया कि दो किन्नर उनके घर पर आए और नाच गाना कर रहे है। सूचना के बाद किरन किन्नर अपने साथियो के साथ वहां पहुंची तो गली में हंगामा मचा था। दोनों किन्नर उक्त महिला का मंगलसूत्र लेकर भाग रहे थे जिसे लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद किन्नरों ने दोनों की धुनाई शुरू किया तो पता चला कि ये किन्नर के भेष में लड़के है। जिसके बाद किन्नारों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। वही किरण किन्नर ने नगरवासियों से अपिल किया। इस तरह नगर के लोग अपने धर के दरवाजे को न खोले नही तो कोई भी घटना घट सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button