आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेश

लेखपाल संघ की हुई बैठक, लेखपालों के समस्याओं पर की गई चर्चा

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मंडलीय सम्मेलन का आज सदर तहसील में आयोजन हुआ। जिसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया जिले के पदाधिकारी व अन्य लेखपाल लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव व प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार कश्यप का सदर तहसील स्वागत किया गया।
जिला सहसंयोजक रामप्यारे यादव ने कहाकि तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों द्वारा लेखपालों का शोषण किया जा रहा है। आए दिन किसी न किसी लेखपाल के साथ यह घटना होती है। संयोजक शकील अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष को जिले की समस्या से अवगत कराया और कहा कि अगर आप तहसील स्तर के पदाधिकारियों से पूछेंगे तो वह खुद अपनी पीड़ा बयां करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने सब की समस्या सुना और आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में लेखपालों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उसके लिए जिले से लेकर प्रदेश तक हम लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। जल्द ही हम लेखपालों से जुड़े हर समस्याओं का समाधान सरकार से करवा लेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, मुन्नालाल, पंकज अस्थाना, पंकज राय, रामानुज श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, राम सुंदर यादव, सुरेश त्रिपाठी, विक्रम सिंह, लव राय, करुणेश्वर कुमार सिंह, सोनू गिरी, अंजनी कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, राहुल तोमर, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित जिले के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button