आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

दहेज हत्या के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़: जनपद के जीयनपुर पुलिस ने दिनांक 26/03/2023 को वादी मुकदमा उर्मिला देवी पत्नी सोहन गुप्ता ग्राम बाबुपुर पो0 इन्दारा थाना कोपागंज जनपद मऊ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मेरी की बेटी की शादी संजय गुप्ता पुत्र मोती गुप्ता निवासी ग्राम राजूपट्टी थाना जीयनपुर के साथ हुई थी। उसके ससुराल वालो द्वारा आये दिन मेरी की बेटी को दहेज के लिये मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी जाती थी तथा उसकी हत्या कर दी गयी है।। इन सब मे उसके पति संजय का हाथ था। जिसके अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-196/2023 धारा-498ए,304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1-गिता जेठानी पत्नी अज्ञात 2-मिरा जेठानी पत्नी अज्ञात 3- मनोज पुत्र अज्ञात 4-अनिल पुत्र अज्ञात 5- सास भाना देवी पत्नी मोती गुप्ता 6-आशा पुत्री मोती गुप्ता 7- संजय गुप्ता पति पुत्र मोती गुप्ता निवासीगण राजूपट्टी थाना जीयनपुर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
वही पुलिस ने आज दिनांक 05/04/2023 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तो 1.संजय गुप्ता 2. मनोज गुप्ता पुत्र गण मोती गुप्ता सा0ग्राम राजूपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को उनके घर से समय करीब 09:10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button