आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से की वार्ता, नगर निकाय चुनाव के टिकटो पर की चर्चा, कहा पार्टी परिवार वाद और बंश वाद के खिलाफ

मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे। निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ है। टिकट बंटवारे में इसे बढ़ावा नहीं देगी। पार्टी ने चुनावों से लेकर संगठन तक के सभी फैसले हमेशा कार्यकर्ताओं के आधार पर लिए हैं। चुनाव भी वही लड़ेंगे जो पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह से शुरू होकर उनके बेटे अखिलेश के पास चली गई। बसपा अपना उत्तराधिकारी ढूंढ रही है और कांग्रेस गांधी परिवार तक सिमटी है। भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ता के आधार पर चुनाव लड़ती है। सपा, और संगठन में काम भी हम कार्यकर्ता के आधार पर ही काम करते हैं।
भूपेंद्र सिंह ने कहा, निश्चित रूप से कुछ हमारे कार्यकर्ता राजनीतिक परिवार से जुड़े हैं। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में यदि किसी परिवार का कोई व्यक्ति काम कर रहा है तो पार्टी उसके बारे में विचार करेगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि नेतृत्व उसे सौंप दिया जाए। जो कार्यकर्ता हैं वो चुनाव लड़ सकते हैं और हम इस आधार पर ही आगे भी बढ़ेंगे। मीडिया से बातचीत में कुछ परिवारों की ओर से टिकट के दावों पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और टिकट पर दावा करने का अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है।लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी ही लेगी कि, मेयर का टिकट किसे दिया जाएगा।
यूपी में लोकसभा की एक और विधानसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव की बाबत भूपेद्र चौधरी बोले- हमने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है। हमें पूरा यकीन है कि जिस प्रकार हमने परीक्षा दी है, उसका परिणाम भी हमारे पक्ष में ही आएगा। हम मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली की विधानसभा सीटें भी जीतेंगे। भूपेंद्र बोले- हमारी सरकारों ने देश के लिए विकास के लिए, गरीब कल्याण के लिए जो काम किए हैं उन कामों के आधार पर हमने भारतीय जनता पाटी के पक्ष में जनता से अपील की है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता का पूरा स्नेह चुनावों में मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button