आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

पत्नी को पीटता रहा क्रूर पति, चीखती रहीं मासूम बेटियां…

आगरा में क्रूर पति पत्नी को पीटता रहा। मासूम बेटियां चीखती रहीं फिर भी उसे तरस न आया। उसने पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश के आगरा में थानों में महिला हेल्प डेस्क से पीड़िताओं को सहायता नहीं मिल पा रही है। सदर में एक महिला के मामले में पुलिस ने लापरवाही की। दो बार शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि पति शराब पीकर रोजाना मारपीट करता है। शनिवार रात को जान लेने का प्रयास किया। चार मासूम बेटियों ने शोर मचाया। वृद्ध सास ने बेटे से बहू को बचाया। मामले में रविवार को पीड़िता एक बार फिर थाने पहुंची। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई है। उसने बताया कि पिता आरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। शादी के बाद उसने चार बेटियों को जन्म दिया। तभी से पति आए दिन मारपीट करता है। घर के खर्च के लिए रुपये तक नहीं देता है। बेटियों के स्कूल का खर्च भी नहीं उठाता है। वह किसी तरह ससुराली और मायके वालों की मदद से गुजारा कर रही हैं। पति हर रोज रात को शराब पीकर घर आता है। इसका विरोध करने पर पीटता है। कई बार थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई।
छह फरवरी की रात को भी पति ने जमकर मारपीट की थी। इसके बाद सात फरवरी को थाने में तहरीर दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पति ज्यादा उत्पीड़न करने लगा। 24 फरवरी की रात शराब पीकर घर आया। इसके बाद पीटकर गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्चों ने बचाने की कोशिश की। मगर, पति ने फिर भी गला नहीं छोड़ा।
शोर सुनकर आई सास ने उसे पति से छुड़वाया। पीड़िता ने रविवार को थाना सदर पहुंचकर तहरीर दी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वीडियो में बेटियां कह रहीं, पापा मम्मी को क्यों मार रहे हो…
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 1 मिनट 39 सेकंड का है। इसमें नजर आ रहा है कि पति पत्नी को बेड पर पीट रहा है। पत्नी बचने की कोशिश कर रही है। मासूम बेटियां बेड के आसपास खड़ी हुई हैं। वह पिता से मां को बचाने की भरसक कोशिश भी कर रही है।
बेटियां पापा-पापा चीख रही हैं। कह रही हैं कि मम्मी को छोड़ दो। उन्हें क्यों मार रहे हो। एक बच्ची पिता के ऊपर डंडा भी मारती हैं। मगर, उस पर कोई असर नहीं होता है। पति पत्नी को गिराकर जान से मारने की कोशिश करता है। उसका गला दबाए रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button