आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: तीस लाख रूपये का ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार 

फरार आरोपियों के तलाश मे जुटी पुलिस

आजमगढ़: जनपद के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को तीस लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को दयालपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उक्त आरोपी के खिलाफ दो अगस्त को गंभीरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी प्रेम प्रकाश यादव ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दिया। जिसमें उन्हाेंने बताया कि मुंबई के रहने वाले विनोद विष्ट से उनकी जान पहचान पहले से है। विनोद विष्ट जो फिल्म बनाने का काम करते हैं उक्त फिल्म निर्माण में निवेश करने के लिए बातचीत की थी। बातचीत के क्रम में विभिन्न तिथियों में 30 लाख रुपये विभिन्न खातों के माध्यम से उन्होंने भेजा।
इसी दौरान आरोपी विनोद विष्ट और उसके दो साथी अविनाश गोला फ्लैट नंबर बी-104 जयसिंहपुर बृन्दावन मथुरा, विरेंद्र सिंह और जगमोहन सिंह मकान नंबर-218 गली नंबर-5 गोरा नगर थाना बृन्दावन मथुरा ने एक आर्टिकल को कीमती धातु बताया। फार्म हाउस सिंघड़ा आकर कथित कीमती धातु को 50 लाख का बताया। पैसे के एवज में इसे पीड़ित के पास गिरवी रखने की बात कही।
उक्त सामान के बदले और फिल्मों में निवेश के नाम पर अभियुक्तगण द्वारा उनसे कुल 30 लाख रुपये लिया गया। जब सामान को खोलकर देखा गया तो रुई में लिपटा हुआ एक तांबे का लोटा निकला। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पकड़ा गया आरोपी विनोद विष्ट मुंबई का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button