आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

भरे न्यायालय में पत्नी पर बरसाए जूते…सास को भी पीटा, साक्ष्य देने पहुंची थी महिला

जानें पूरा माजरा

भरे न्यायालय में पत्नी को जूता मार दिया था। बचाने आई सास को भी पीट दिया। महिला तलाक के मामले में साक्ष्य देने पहुंची थी। आरोपी को जेल भेजा गया है। 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना मटसेना क्षेत्र में न्यायालय में बयान देने के दौरान पति ने पत्नी को जूता मार दिया था। बचाव में आई महिला की मां को भी पीट दिया था। न्यायालय में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया। वहीं मंगलवार को आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

थाना उत्तर के जैन नगर कुआं वाली गली निवासी प्रीति ने बताया कि उनका अपने पति देवेंद्र कुमार निवासी नगला नदा बरनाहल मैनपुरी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। सोमवार को न्यायालय में गवाही थी। दोपहर दो बजे वह गवाही दे रही थी। तभी देवेंद्र ने जूता उतारकर महिला के सिर में मार दिया था। महिला की मां सरला देवी को आरोपियों ने मारा था। 

न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता और पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चौकी ले गए। जहां से उसे थाने भेज दिया गया। महिला ने तहरीर देते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को उसे जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button