आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

नराज पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

आजमगढ। पत्नी के फोन रिसीव न करने पर नाराज पति पंजाब से आचानक घर पहुंचा और पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। बीचबचाव के लिए आए गांव के एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया। दोनों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गंभीरवन निवासी कंचन के मुताबिक, उसका पति प्रमोद पंजाब में रहता है। फोन पर बात करने के दौरान उसका पति के साथ कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद से वह पति का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। शाम प्रमोद पंजाब से घर पहुंचा और उसके साथ विवाद करने लगा। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट होने की जानकारी मिलने पर गांव का सत्यम बीचबचाव के लिए पहुंचा तो पति ने चाकू से हमलाकर उसे भी घायल कर दिया। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया। घायल कंचन व सत्यम को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घायल सत्यम ने थाने में तहरीर दी और पुलिस घटना की जांच पडताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button