आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस से शिकायत करने पर महिला के पति पर आरोपी युवक ने फायर भी किया। संयोग से पति बच गया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि सीओ ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।
पीड़िता की तहरीर के मुताबिक गांव का ही एक युवक उससे विगत कई वर्षों से तमंचे के बल पर उससे संबंध बनाता चला आ रहा है। शिकायत करने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। पूर्व में भी मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे आरोपी युवक फिर महिला के घर में घुस गया और तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की गई। घटना के समय महिला का पति घर में सो रहा था। आरोपी के जाने के बाद महिला ने पति को बताया। पति ने शोर मचाते हुए पुलिस के पास जाने की बात कही तो आरोपी युवक फिर वहां आ धमका और पति पर तमंचे से फायर झोंक दिया। संयोग से फायर मिस हो गया जिससे पति बाल-बाल बच गया। रविवार को पीड़िता पति के साथ स्वार कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मात्र एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। अब मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। सीओ रवि खोखर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस वक्त कोतवाल भी अवकाश पर हैं। वह खुद इस मामले की जांच करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button