आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

विकास भवन के दूसरी मंजिल से गिरे डीसी मनरेगा, हालत गम्भीर, हास्पिटल में भर्ती

आजमगढ़ के विकास भवन की दूसरी मंजिल से डीसी मनरेगा नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है। यूपी के आजमगढ़ स्थित विकास भवन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब डीसी मनरेगा भवन के दूसरे तल से अचानक नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।कुछ माह पूर्व ही डीसी मनरेगा के पद पर चंद्रशेखर प्रसाद ने चार्ज संभाला था। चार्ज लेने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। काफी दिनों से वह अवकाश पर भी थे। शुक्रवार को जब वह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय गए थे। वह छत की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे दूसरी मंजिल पर पहुंचे ही थे की अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वह खुद को नहीं संभाल पाए और सीधे नीचे गिर पड़े। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां उनका उपचार चल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button