आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके ही गढ़ मैनपुरी में बड़ा झटका लगा है। दरअसल यहां से उनके बेहद करीबी माने जाने वाले नेता मनोज यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं मनोज यादव ने अपने इस फैसले के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह भी बताई…
उत्तर प्रदेश का मैनपुरी जिला जिसे समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है, यहां से जब खबर आई कि अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेता मनोज यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है, तो हर कोई हैरान रह गया। मनोज यादव सपा के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख रहे। इतना ही नहीं जिले की राजनीति में उनकी भूमिका भी काफी अहम मानी जाती है।
बताई ये वजह
सपा नेता और देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल राज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मालिक मनोज यादव ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मनोज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा में पारिवारिक विवाद के साथ ही गुटबाजी बढ़ गई है। नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। इससे आहत होकर वे सपा का दामन छोड़ रहे हैं।
.उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार में हो रहे कार्यों की भी तारीफ की। बता दें कि मनोज यादव अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। साथ ही दिसंबर 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी उन्होंने डिंपल यादव की मदद की थी। उनके इस्तीफे से अलग-अलग चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मनोज यादव सपा के टिकट पर घिरोर से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button