आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

जेल में बंद पूर्व लेखपाल की इलाज के दौरान हुई मौत,हत्या के मामले में काट रहे थे सजा

आजमगढ़। पिछले एक साल से हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध कैदी की तबीयत शनिवार की शाम अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हनबुजुर्ग गांव निवासी 75 वर्षीय गोरख यादव पिछले एक साल से जेल में बंद थे। उनके ऊपर हत्या का आरोप था। जबकि वह पूर्व में लेखपाल भी थे। वह हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहे थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button